jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

सोने का भाव 59 रुपए तेज, चांदी में 395 रुपए की तेजी

नई दिल्ली। सोने-चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव बुधवार को तेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,22,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट159 रुपये की तेजी के साथ 1,22,799 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,22,640 रुपये था। इस समय यह 59 रुपये की तेजी के साथ 1,22,690 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 395 रुपये की तेजी के साथ 1,55,039 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,644 रुपये था। इस समय यह 337 रुपये की तेजी के साथ 1,54,981 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। कॉमेक्स पर सोना 4,067.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,066.50 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 1.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,067.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 50.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 50.52 डॉलर था। इस समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 50.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।