jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने में 3348 रुपए की तेजी, चांदी की भी चमक बढ़ी

नई दिल्ली। गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवारको सोना और चांदी के वायदा बाजार में मजबूत सुधार देखने को मिला। घरेलू स्तर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स दोनों जगह कीमतें तेजी के साथ खुलीं और बढ़त के साथ कारोबार करती रहीं। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 3,348 रुपए की तेजी के साथ 1,48,302 रुपए पर खुला, जबकि पिछला बंद 1,44,954 रुपए था। कारोबार के दौरान यह करीब 1,47,754 रुपए के स्तर पर बना रहा। दिन में इसने 1,48,302 रुपए का उच्च और 1,47,406 रुपए का निचला स्तर छुआ। हालांकि इस साल सोना 1,80,779 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट ने भी शानदार शुरुआत की। यह 8,488 रुपए की तेजी के साथ 2,39,948 रुपए पर खुला, जबकि पिछला बंद 2,31,460 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय चांदी करीब 2,38,458 रुपए पर कारोबार कर रही थी। दिन का उच्च स्तर 2,40,000 रुपए और निचला स्तर 2,38,300 रुपए रहा। इस साल चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,653.90 रुपए प्रति औंस पर खुला और बढ़कर लगभग 4,697.60 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी 72.83 रुपए पर खुलकर 74.05 रुपए प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।