jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 326 अंक मजबूत

मुंबई। पिछले कारोबारी दिवस की बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में कम कीमतों पर हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 325.72 अंक (0.44 प्रतिशत) की बढ़त में 74,532.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 112.35 अंक यानी 0.49 प्रतिशत ऊपर 23,114.50 अंक पर पहुंच गया। बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखी गयी थी और दोनों सूचकांक सवा तीन प्रतिशत के करीब टूटे थे। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 1,079 अंक चढ़ गया था, लेकिन बाद में इसकी तेजी सीमित रह गयी। मझौली और छोटी कंपनियों में भी आज तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.74 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढ़ा। आईटी, सरकारी बैंकों, फार्मा, धातु, स्वास्थ्य और ऑटो सेक्टरों में अच्छी मजबूती रही। बैंकिंग, निजी बैंक, रियलटी और मीडिया सेक्टरों के सूचकांक गिर गये। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। इंफोसिस, ट्रेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर दो से तीन प्रतिशत की बीच मजबूत हुए। टाइटन, एनटीपीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड, अडानी पोट्र्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी ऊपर रहे। एचडीएफसी बैंक का शेयर लगभग ढाई प्रतिशत टूट गया। बीईएल में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी गिर गये।