jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

कोलकाता : मेसी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण

कोलकाता। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और विश्व फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी ने कोलकाता में अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया। यह प्रतिमा शहर के प्रमुख आकर्षण बिग बेन और फुटबॉल लीजेंड डिएगो माराडोना की प्रतिमा के समीप स्थापित की गई है। प्रतिमा के अनावरण के दौरान मौके पर मौजूद हजारों प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “मेसी-मेसी” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए।

- Install Android App -

इससे पहले लियोनल मेसी तड़के करीब तीन बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा थे। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक सड़क के दोनों ओर खड़े फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेसी को शहर के हयात रीजेंसी होटल ले जाया गया। उनके लिए होटल का कमरा नंबर 730 आरक्षित किया गया है, जबकि सुरक्षा कारणों से पूरा सातवां फ्लोर भी विशेष रूप से बुक किया गया है। कोलकाता प्रवास के दौरान मेसी की बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी हुई है।