सुमित खत्री हंडिया: आज सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं हंडिया पहुंचे। इस दौरान मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। इसी दौरान एक दुखद हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिवाला जिला हरदा से एक महिला ममता अपने बेटे अभिषेक और भतीजी के साथ हंडिया स्नान करने पहुंची थी।
नहाने के दौरान अभिषेक पानी में नहा रहा था। तभी डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ओर SDERF और पुलिस की टीम ने अभिषेक को पानी में तलाश कर ढूंढा। उसके बाद उसे हंडिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
मृतक का नाम अभिषेक पिता विनोद नागराज है। घटना के बाद मां बहन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई।
हंडिया टी आई सुभाष दरश्यामकर भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि त्यौहार को देखते सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन की अच्छी थी। 12 जवान आज तैनात थे। पानी भी कम ही था। कही न कही परिवार की अनदेखी के कारण घटना हुई है।