jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

Handia News: हंडिया के नर्मदा मंदिर घाट, पेडी घाट एवं टंकी घाट को स्नान हेतु प्रतिबंधित करने के आदेश जारी

हरदा : रविवार 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के हंडिया में नर्मदा नदी के तटों पर स्नान एवं पूजा अर्चना करने हेतु आने की संभावना है। विगत दिनो में भारी बारिश के कारण तवा, बरगी एवं अन्य बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिससे कि नर्मदा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी हरदा श्री कुमार शानू देवडिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर्व के दौरान श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु ग्राम हंडिया के नर्मदा मंदिर घाट, पेडी घाट एवं टंकी घाट को स्नान हेतु प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लघंन होने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

- Install Android App -

Big News: अयोध्या में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना पर नेताओं की सियासत, अखिलेश जौनपुर मामले मे सख्त कार्यवाही की बात कर रहे अयोध्या के लिये चुप!