jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Big News: अयोध्या में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना पर नेताओं की सियासत, अखिलेश जौनपुर मामले मे सख्त कार्यवाही की बात कर रहे अयोध्या के लिये चुप!

महिला अपराध पर होगा सख्त एक्शन – Cm योगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : अयोध्या मे 12 साल की बच्ची से रेप के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम सामने आने के बाद सियासत तेज है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने पर सख्त कार्रवाई के दावे किए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसी ही दूसरी घटनाओं का जिक्र किया। 

DNA टेस्ट कराकर मिले इन्साफ – अखिलेश

राज्य मे दुष्कर्म रेप जैसी घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ दिये जाने की मांग की है। उन्होंने जौनपुर में एक लड़की से हुए रेप की घटना का जिक्र करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की और कहा कि अगर आरोप झूठे साबित होते हैं। तो उस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट मे जौनपुर की लड़की से चलती कार में गैंगरेप की घटना का जिक्र किया। जिसमें उसे खून से लथपथ हालत में वाराणसी में फेंक दिया गया था.लड़की का आरोप है कि तीन बदमाशों ने अपहरण कर उससे गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

- Install Android App -

अयोध्या मामले की बीच आया बयान –

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये बयान ऐसे समय में आया है। जब अयोध्या में नाबालिग से रेप का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को सील कर उस पर आज बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। मोईद खान पर आरोप है कि उसने पीड़िता को काम देने के बहाने बुलाया और नौकर के साथ मिलकर बच्ची से गैंगरेप किया।

आरोपी सपा नेता ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार हवस का शिकार बनाया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इस मामले की गूंज यूपी विधानसभा में भी सुनाई दी थी।  

हरदा : दो करोड़ की लागत से बन रहा पुल, ठेकेदार ने नहीं बनाया वैकल्पिक पुल, ग्रामीण हो रहे परेशान!