jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हंडिया : नशे के सौदागर एक व्यक्ति को पुलिस ने पल्सर बाइक सहित पकड़ा, इतना मिला गांजा

हंडिया : पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशानुसार लोक चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशो की धरपकड कार्यवाही जारी है। शुक्रवार को हंडिया थाना प्रभारी निरी. मनोज सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अशोक पिता दुलीचंद झिंझोरे उम्र 45 साल निवासी अजनास थाना हंडिया मोटर साईकिल से अबैध रूप से गांजा लेकर ग्राम खेड़ा तरफ से आ रहा हैं।

जिसे हंडिया पुलिस की गठित टीम ने घेराबंदी कर नेमावर तरफ जाते समय हंडिया यादगार ढाबा के पास हरदा रोड पर पकड़कर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती 18000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साईकिल क्रं एमपी 47 एमजे 4281 व एक रियल मी कम्पनी का मोबाईल फोन तथा 200 रूपये नगदी जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द अपराध क्रं 98/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

महत्वपूर्ण भुमिका – थाना प्रभारी निरी. मनोज सिहं, उनि प्रमोद गोतम, प्रआर 77 तरूण नागले, प्रआर 200 दीपक इवने, प्रआर 274 रत्नेश देवड़ा, प्रआर 177 नीलेश, आर 373 दम्मूसिहं, आर 340 सचिन की रही।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –