jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज

हंडिया : नवागत थाना प्रभारी से मकड़ाई समाचार की विशेष चर्चा, थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी : टीआई मनोज सिंह

हंडिया : एसपी अभिनव चौकसे के द्वारा नवागत टीआई मनोज सिंह को हंडिया थाने की कमान सौंपी है। रविवार को नवागत थाना प्रभारी मनोज सिंह ने मकड़ाई समाचार से विशेष चर्चा के दौरान बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर हमारा विशेष ध्यान रहेगा।

क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र में सुख चैन और शांति कायम रहे इसके लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों से भी सहयोग की अपील नवागत थाना प्रभारी ने की है। उन्होंने मकड़ाई समाचार से चर्चा में कहा कि अभी आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही हम लोग संवेदन शील अति संवेदन शील बूथ पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी प्लेग मार्च निकाला जाएगा। ताकि आमजन में किसी भी प्रकार का कोई डर नही रहे।

मालूम हो कि श्री सिंह पूर्व में हरदा जिले में अपनी सेवाए दे चुके। टिमरनी थाना क्षेत्र में उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –