jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

BIG News : मोदी की गारंटियाँ एक भी पूरी नहीं हुई है, वादों के नाम पर सिर्फ़ जनता को गुमराह किया – जीतू पटवारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। पहले कांग्रेस छोड़कर नेता गए है,उनकी हालत सबकों देखना चाहिए,अब जो जा रहे है भगवान उनकी मनोकामना पूरी करें। हम नई और युवा पार्टी तैयार करेगे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को मीडिया से चर्चा में कही।

- Install Android App -

उन्होने मीडिया में बार बार कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओ की बात पर कहा कि जो भी नेता कांग्रेस छोड़कर गए या जा रहे है उन्हे उनकी स्थिति देख लेने चाहिए। उन्होने माना कि हम चार चुनाव हारे है तो कोई कमी रही होगी। अब हम नई युवा पार्टी तैयार कर 2028 में सरकार बनायेगे। अभी लोकसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशी घोषित हो गए हैं शेष प्रत्याशी भी एक.दो दिन में घोषित हो जाएंगे। पटवारी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप भी लगाया।कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार वादों के नाम पर जनता को गुमराह किया है। एक भी वादा पूरा नही किया है। इलेक्टोरल बांड को देश का सबसे बड़ा घोटाला है।