jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

हंडिया के वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र अग्रवाल का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

हंडिया/हरदा। हंडिया के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र अग्रवाल (गुप्ता) का आज लगभग दोपहर 12:00 बजे हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण हरदा में निधन हो गया। वे लगभग 51 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

यह दुःखद समाचार मिलते ही हंडिया न्यायालय परिसर, अधिवक्ता संघ एवं नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत उपेंद्र अग्रवाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Install Android App -

उनका पार्थिव शरीर हरदा से हंडिया ग्राम लाया जा रहा है, जहां मां नर्मदा के पावन तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उपेंद्र अग्रवाल लंबे समय से हरदा न्यायालय में सक्रिय रहकर अपनी विधिक सेवाएं दे रहे थे। वे अपने सरल, मिलनसार एवं न्यायप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते थे। जरूरतमंदों को कानूनी सलाह देने में वे सदैव तत्पर रहते थे।

नगर के अधिवक्ता संघ, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।