jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

हरदा बैठक सम्पन्न – श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन, मध्य प्रदेश (हरदा इकाई)

हरदा: आज श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन, मध्य प्रदेश की हरदा इकाई के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में व्हाट्सएप वीडियो कॉल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। समय के अभाव एवं निजी कार्यों के बावजूद सूचना तंत्र एवं सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए आयोजित यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल एवं सार्थक रही।

यह बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोलू विश्वकर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में प्रदेश मंत्री श्री कन्हैया विश्वकर्मा जी, प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार श्री सुमेर सिंह विश्वकर्मा जी, प्रदेश कार्यकारिणी सलाहकार मंडल सदस्य श्री लखनलाल विश्वकर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री उमेश विश्वकर्मा जी, श्री राधेश्याम विश्वकर्मा जी, श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा जी, प्रदेश मंत्री श्री देवकरण विश्वकर्मा जी, संभाग प्रभारी श्री जयराम विश्वकर्मा जी, हरदा जिला मीडिया प्रभारी श्री मिथिलेश विश्वकर्मा जी सहित समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

- Install Android App -

बैठक में समाज उत्थान, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने, संगठन का विस्तार ब्लॉक एवं तहसील स्तर तक करने तथा नगर स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विशेष विचार-विमर्श हुआ।

संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संगठित करने, लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की सामूहिक वचनबद्धता व्यक्त की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को हरदा नगर से संगठन का औपचारिक आगाज़ करते हुए एक विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर के सभी सम्माननीय पत्रकार बंधुओं का सम्मान एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी समाजहित एवं संगठनहित की योजनाओं के साथ सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।

— श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन, मध्य प्रदेश