jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

हंडिया : कलेक्टर श्री सिंह ने पहुंचे हंडिया छात्रावास गौशाला का किया निरीक्षण, जनपद सीईओ, पटवारी को लगाई फटकार,नाराजगी व्यक्त की!

हडिया : जिला कलेक्टर आदित्य सिंह जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने आज सुबह 9:00 बजे सीनियर छात्रावास पहुंचे। जहां पर उन्होंने छात्रावास में रहने बाली 34 छात्राओं से चर्चा की इस दौरान छात्रों द्वारा कोचिंग की समस्या एवं शाला आने जाने वाले मार्ग पर कीचड़ व दलदल आदि समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनपद पंचायत सीईओ बलवंत सिंह मबासे पर हंडिया की सड़क की बदहाल व्यवस्था को लेकर जमकर नाराजगी व्यक्त की।

- Install Android App -

वहीं पंचायत सचिव एवं सीईओ से कहा कि अब सस्पेंशन की कार्रवाई बंद कर टर्मिनेट की कार्यवाही शुरू करना पड़ेगा। तभी व्यवस्था में सुधार होगा वहीं बालिका छात्रावास कबरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को रोका गया। जिला कलेक्टर ने कहा की जो भी अंदर निरीक्षण में मिलेगा। आपको जानकारी दी जायेगी।

कलेक्टर जब छात्रावास से बाहर निकले तो एक ग्रामीण गोपाल चंदेल द्वारा मुक्तिधाम में अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे लोगो द्वारा पंचायत द्वारा बनाए गए शेड में अंतिम संस्कार करने की शिकायत की गई इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात जिला कलेक्टर बालिका छात्रावास पहुंचे एवं वहां से गौशाला पहुंचे जहां गौशाला में गौ माता की व्यवस्था देख कलेक्टर ने खुशी जाहिर की।

वहीं सरपंच को कहा कि गोबर खाद से लकड़ी आदि बनाने की व्यवस्था करे । सरपंच द्वारा गौशाला में चरनोई भूमि 6 एकड़ दिए जाने की मांग की जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा तहसीलदार एवं पटवारी से चरनोई भूमि की जानकारी मांगने पर जानकारी नहीं मिली इस पर उन्होंने जमकर नाराजकी व्यक्त करते हुए कहा कि पटवारी को खसरे की जानकारी याद कराये एवं गोवंश के लिए चरनोई भूमि की व्यवस्था करें।