jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

हंडिया : सुबह की आराधना से रात की महाआरती तक — हंडिया में महाशिवरात्रि का ऐतिहासिक दिन,,,,,,,

हंडिया।हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ महाशिवरात्रि की सुबह से ही धार्मिक नगरी हंडिया आस्था के महासागर में डूबी रही। पवित्र नर्मदा स्नान के बाद श्रद्धालु सीधे भगवान रिद्धनाथ के दरबार पहुंचे और पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक कर महादेव की आराधना की। सुबह से लेकर दोपहर तक श्री रिद्धनाथ धाम में दर्शनार्थियों का निरंतर प्रवाह बना रहा। “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

दोपहर में भगवान रिद्धनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया और महादेव को दूल्हे के स्वरूप में सजाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

शाम होते ही हंडिया की सड़कों पर वह दृश्य आया, जिसका साल भर इंतजार रहता है — भगवान रिद्धनाथ की शिव बारात।

- Install Android App -

ढोल, नगाड़े, शंख और जयघोषों के बीच शिव दूल्हा नगर भ्रमण पर निकले। फूलों, आभूषणों और वस्त्रों से सजे बाबा रिद्धनाथ का यह रूप देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

शिव बारात नर्मदा मंदिर, शंकर मंदिर, पुराना थाना और खेड़ापति हनुमान मंदिर मार्ग से गुजरी, जहां हर मोड़ पर लोगों ने फूल बिछाए, आरती उतारी और सिर झुकाकर भगवान शिव का स्वागत किया।

इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना का पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और थाना प्रभारी स्वयं पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते नजर आए।

रात्रि में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाशिवरात्रि की रात्रि में भी धार्मिक उल्लास थमा नहीं — मंदिर और आसपास के क्षेत्र में देर रात तक भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और शिव भक्ति का सिलसिला चलता रहा।