jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने का आरोप, सेवा समाप्ति के बाद परिवार को धमकाने की शिकायत एसडीएम विजय राय के निर्देश पर खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर जांच शुरू ग्राम रुंदलाय में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जान... अवैध शराब, एमडी ड्रग्स और गांजा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग, जिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा... नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने संभाला हरदा का कार्यभार, अधिकारियों की ली बैठक हरदा में काले हिरण का शिकार, गोली मारकर की हत्या; ग्रामीणों में मचा हड़कंप

हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे

हंडिया : नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के हंडिया घाट पर 25 जनवरी को शाम 7 बजे से नर्मदा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

- Install Android App -

उन्होने कार्यक्रम स्थल पर बेरीकेटिंग, बैठक व्यवस्था, शामियाना व मंच व्यवस्था के लिये वन विभाग व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दायित्व सौंपे है। इसी प्रकार कार्यक्रम शुभारम्भ, दीप प्रज्जवलन व रंगोली की व्यवस्था के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग, पे

यजल व्यवस्था के लिये कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिये शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग व जन अभियान परिषद को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था के लिये चिकित्सा विभाग, कानून व्यवस्था के लिये पुलिस प्रशासन तथा मंच संचालन के लिये शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है।