Harda: कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर हरदा जिले के नागरिकों को ‘नववर्ष- 2024’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने आशा प्रकट की है कि वर्ष 2024 सभी के लिए शुभ और मंगलकारी होगा। उन्होंने सभी से नववर्ष में अपने देश व मध्यप्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।