jhankar
ब्रेकिंग
आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार

Harda: वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों ने सुनी सत्यनारायण भगवान की कथा, आर्यन ग्रुप द्वारा हुआ आयोजन

हरदा : बीते साल की विदाई और नव वर्ष के आगमन बेला में हरदा के वृद्ध आश्रम में रविवार प्रातःकाल में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन हुआ । आयोजन कर्ता आर्यन ग्रुप के राम नेमा ने बताया कि हरदा के आश्रम में अक्सर गीत संगीत या अन्य गतिविधियों के माध्यम से पारिवारिक माहौल बनाने का प्रयास किया जाता है इस बार साल के अन्तिम दिन का अवसर पर पुजन पाठ का आयोजन किया गया इसमें आश्रम में निवास कर रहे दंपती जोड़े रामदयाल बाके , श्रीमती कला बाई बांके,सोहन लाल साकल्ले ,बसंती बाई कथा में यजमान बने ,कथा वाचक पंडित श्री धर्मेंद्र चोबे ने कहा सत्य को नारायण (विष्णु जी) के रूप में पूजना ही सत्यनारायण भगवान की पूजा है। इसका दूसरा अर्थ यह है कि संसार में एकमात्र भगवान नारायण ही सत्य हैं । कथा में सभी वृद्ध जनों ने कथा प्रसादी का पुण्य लाभ लिया इस दौरान हरदा के मयंक काले, एडवुकेट सुदीप मिश्रा, पत्रकार प्रवीण तवर, कपिल शर्मा , राजपूत जी , सहित वृद्ध आश्रम के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।