हरदा : गुरुवार को हरदा छिपानेर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाहन दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल है। करताना पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार नाहरकोला थाना शिवपुर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय श्रवण नामक युवक बाइक से हरदा की ओर जा रहा था ।
इस दौरान करताना हरदा मार्ग पर हरदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी । जिसके चलते युवक को आई गम्भीर चोट पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया ।
घायल युवक की पत्नी बेटा दूसरी बाइक पर छोटे भाई के साथ आ रहे थे। ये सभी हरदा की ओर जा रहे थे। वही पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टीयूवी चार पहिया वाहन चौकी की अभिरक्षा में खड़ा कराया। कार छिपावड़ निवासी भूपेंद्र दमाडे की बताई गई।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)