jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

Harda: मतगणना से पूर्व मॉकड्रिल सम्पन्न |

कलेक्टर श्री गर्ग व एसपी श्री कंचन ने मतगणना तैयारियों का लिया जायजा –

- Install Android App -

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये आगामी 3 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इससे पूर्व शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ मतगणना स्थल का दौरा कर वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गर्ग ने मतगणना कार्य में संलग्न होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग का भी जायजा लिया और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ करें। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, रिटर्निंग अधिकारी हरदा श्री आशीष खरे, रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी श्री महेश बड़ोले, संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते व सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्षों में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।