jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Harda: अभ्यर्थियों को दर्ज अपराधों की जानकारी विज्ञापन के माध्यम से 3 बार देना होगी

पहला 6 तक, दूसरा 7 से 10 व तीसरा 11 से 15 नवम्बर के बीच प्रकाशित कराना होगा

हरदा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देषों के पालन में सभी प्रत्याशियों को अपने नाम निर्देशन पत्र के साथ अपने विरूद्ध दर्ज अपराधों की विस्तार से जानकारी निर्धारित प्रपत्र में देना होगी। साथ ही सभी अभ्यार्थियों को 3 अलग अलग दिन क्षेत्रीय समाचार पत्रों में अपने पर दर्ज अपराधों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र सी-1 में घोषणा के माध्यम से देने संबंधी विज्ञापन प्रसारित कराना होगा। समाचार पत्रों में यह विज्ञापन 12 से अधिक बड़े आकार के फोन्ट में छपवाना होगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि यह विज्ञापन नाम वापसी के दिनांक से 4 दिवस की समय सीमा में अर्थात 2 से 6 नवम्बर के बीच पहली बार प्रकाशित कराना होगा, इसके बाद दूसरी बार 7 से 10 नवम्बर के बीच तथा तीसरी बार 11 नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच प्रकाशित कराना होगा।