jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

किसानो के लिए अच्छी खबर: हरदा जिले के किसानों के लिये जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है : चन्द्रावत

हरदा / रबी मौसम वर्ष 2023-24 अन्तर्गत कुछ किसानो द्वारा निजी सिंचाई स्त्रोत से पलेवा कर, बोनी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है वही दूसरी और कमांड एरिया के कृषको द्वारा पलेवा का कार्य किया जा रहा है तथा कुछ कृषको द्वारा गेहूं की सूखे में बोनी कर नहर से पानी दिया जा रहा है वर्तमान में जिले में रबी बोनी हेतु 15458 मे. टन यूरिया, 16663 मे.टन डी.ए.पी., 3607 मे.टन एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स तथा 4842 मे. टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक जिले में वितरण किया जा चुका है।

- Install Android App -

वर्तमान में जिले में 797 मे. टन यूरिया, 112 मे.टन डी. ए. पी., एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स 607 मे.टन तथा सिंगल सुपर फॉस्फेट 1388 मे. टन उपलब्ध है।
उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत ने बताया कि रविवार को एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स 20ः20ः00ः13 एवं एन.पी.के. 12ः32ः16 की क्रमशः 1100 एवं 485 मे. टन मात्रा की उर्वरक रैक, हरदा रैक पाईंट पर प्राप्त हुई है। इसके पश्चात् दिनांक 8 नवम्बर तक एन.एफ.एल. कंपनी की एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स 20ः20ः00ः13 की 1342 मे. टन उर्वरक की रैक तथा कोरोमंडल कंपनी की यूरिया उर्वरक की हॉफ रैक व इफको कंपनी की यूरिया उर्वरक की फुल रैक आगामी सप्ताह में हरदा रैक पाईंट पर आना संभावित है।

श्री चन्द्रावत ने बताया कि जिले के सभी डबल लॉक केन्द्रो विपणन समितियों एवं सेवा सहकारी समितियों में मांग अनुसार एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स एवं यूरिया उर्वरक आर.ओ. व डी.डी. पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले में कृषको की मांग अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।