ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

harda : महिला कांग्रेस द्वारा बैठक का किया आयोजन, संगठन को लेकर हुई चर्चा 

मकड़ाई समाचार हरदा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि भाजपा के राज मे आज महिलाओं पर अत्याचार बहुत बढ गया है। अपराधी बेखोफ होकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। मगर भाजपा सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के बजाए उन्हे संरक्षण दे रही है। मप्र के जिलो मे हाल ही मे इस तरह मे घटनाएं हुई है, आरौपी घुलेआम बेखोफ होकर घुम रहे है। ये भाजपा सरकार की कथनी और करनी है, जिसको आप जैसी कर्मठ महिलाओं के माध्यम से जनता के बिच ले जाना है। भाजपा की नीतियों से अब लोग भली भांति वाकिफ हो गए हैं। लोगों का कांग्रेस में फिर से विश्वास बढ़ रहा है। महँगाई से आम जनता के साथ साथ गृहणी भी दुःखी हो चुकी है। श्रीमती पटेल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका रहने वाली है इसको लेकर रणनीति तैयार की जाएगी, हर बूथ पर महिला सदस्यों को मुस्तैद किया जाएगा। जो अन्य महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए काम करेंगी और केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएंगी। महिला कांग्रेस में संगठनात्मक कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए महिलाओं को अपने – अपने ब्लॉक में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे चर्चा करना शुरू करना है. इसी चरण में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को लेकर आज यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय बहुत कम बचा हैं निश्चित ही हमारी आपकी हम सबकी मेंहनत से 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी महिला कांग्रेस संगठन मे सक्रियता से काम कर पार्टी को मजबुती प्रदान करेंगे जिला कांग्रेस हमेशा ही कांग्रेस के हर सिपाही के लिए तत्पर हैं महिला कांग्रेस हरदा जल्द ही हरदा जिले के ग्राम स्तर, सेक्टर एवं बुथ स्तर पर महिला कांग्रेस  संगठन की कमेटियां गठित कर सक्रिय महिलाओ को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

- Install Android App -

पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि इस दौर मे महिला किसी क्षैत्र मे पुरुषो से कम नही है, महिला अगर मन मे ठान ले वह काम आसानी से कर लेती है। जिस तरह से महिलाए घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है, ठिक उसी तरह से महिला कांग्रेस से जुडी महिलाए संगठन की सक्रियता ओर मजबुती के साथ पार्टी हित के लिए निर्वहन करें।

अंजना माणिक, उषा गोयल, रानू पटेल, संगीता राय, सोना शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी की जनपद अध्यक्ष क्रमशः रेवा धर्मेन्द्र पटेल, रानू दसरथ पटेल, रजनी राजेश कलम सभी जनपद सदस्य के साथ मौजूद रही। श्वेता उपाध्याय, राधिका शेखावत, राजवंती लखौरे, नपा पार्षद सुप्रिया पटेल, जयबुन्निसा पटेल, बबिता सोनकर, प्रीति चौहान, हीरा घूरे, शिवरती गीते एवं प्रत्याशी राजश्री गोरखे, नमिता पिपारदे, रुपाली ठाकुर, शकुन्तला अग्रवाल, मनीषा नागवेल सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और समस्त कांग्रेसजन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नेहा वर्गिस द्वारा किया एवं आभार व्यक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर ने किया।