मकड़ाई समाचार हरदा/खिरकिया। जज्बा अगर हो तो उम्र महज संख्या से ज्यादा कुछ भी नहीं। अगर इक्षाशक्ति हो तो उम्र कामयाबी के आड़े नहीं आती हैं, इसी बात को चरितार्थ करते हुए भोपाल के गोरेगांव में आयोजित स्टेट मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में खिरकिया के नजदीक किल्लोद ब्लॉक के बड़गांव निवासी 52 वर्षीय गिरवरसिंह राजपूत ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक अर्जित किया एवं लंबी कूद में रजत पदक विजेता रहे। वे अब 14 फरवरी को कोलकाता में आयोजित होने वाले नेशनल मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ज्ञात हो कि खिरकिया में युवाओं के बीच गिरवर सिंह (बाबा) इस उम्र में भी खेल के लिए चुस्ती फुर्ती और सक्रियता के लिए खासे लोकप्रिय है। और कबड्डी के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जम्भ स्पोर्ट्स वर्ल्ड खिरकिया के संचालक ऋषि विश्नोई, ललित सारण, कमलेश सारण, सचिन सारण, अनिरुद्ध सारण आदि ने बधाई दी।
ब्रेकिंग
खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...
आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...
हंडिया से 60 वर्षीय संतोष तिवारी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पदभार संभालने के एक घंटे बाद ही प्राचार्य पर डंडे से हमला, प्रशिक्षण अधिकारी पर FIR
हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज
जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया।
त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी
हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,,
पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
