jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Harda : सभी अधिकारी कर्मचारी अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, कलेक्टर श्री गर्ग ने दिये निर्देश

हरदा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के अद्यतनीकरण के लिये संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 6 से 22 जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में नाम जोड़ने व नाम कटवाने की कार्यवाही होगी तथा मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने व परिवारजनों के नाम इस अभियान के तहत हरदा जिले की मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वा लें। उन्होने सभी एसडीएम को निर्देश दिये है कि उनके क्षेत्र के सभी अधिकारी कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएं यह सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी कर्मचारियों को 10 जनवरी तक यह प्रमाण-पत्र जिला कार्यालय में जमा कराना होगा कि ‘‘उनके कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों के नाम हरदा जिले की मतदाता सूची जुड़वा लिये गये है, कोई नाम जोड़ना शेष नहीं है। इस प्रमाण-पत्र के साथ सभी जिला अधिकारियों को अपने अधिकारी कर्मचारियों के नाम जुड़वाने के लिये दिये गये आवेदन का रिफरेंस नम्बर या एपिक नम्बर जमा कराना होंगे।