jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Harda: गांव-गांव में जारी है ‘संकल्प यात्रा’, ग्रामीण कर रहे हैं स्वागत

हरदा : शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्राम पंचायत कायागांव, झाड़पा नवीन, सामरधा, जामुखो, गोमगांव व आमाखाल गांवों में पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान ग्राम गोमगांव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारम्भ की गई है। इस यात्रा के तहत भारत सरकार से प्राप्त प्रचार वाहन आगामी 26 जनवरी तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों का दौरा करेगा।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान ग्राम कायागांव, झाड़पा नवीन, सामरधा, जामुखो, गोमगांव व आमाखाल में विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन प्रचार वाहन में लगे एलइडी टीवी के माध्यम से किया गया। इन गांवों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गये। ग्राम झाड़पा, जामुखो व कायागांव में स्वाइल हेल्थ कार्ड किसानों को वितरित किये गये तथा किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने के लिये मिट्टी का सैंपल लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया और उन्हें मिट्टी परीक्षण कराने के लाभ के बारे में समझाया गया। कृषि विभाग द्वारा इस दौरान ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया छिड़काव प्रक्रिया का प्रदर्शन किसानों के बीच किया गया। गांव के प्रगतिशील किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने के बाद उन्हें हुए लाभ के संबंध में अपने अनुभव सुनाए और अन्य किसानों से अपील की कि वे भी प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं। कायागांव में संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन पहुँचने पर कलश यात्रा आयोजित की गई। ग्राम जामुखो में स्वच्छ भारत मिशन के हितग्राहियों को अभिनन्दन पत्र प्रदान किये गये।