हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के निर्देशन पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित लर्निंग सेंटर में ‘‘धृति योजना’’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा सुश्री अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन हरदा श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर व सूबेदार श्री उमेश ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधीकारी उपस्थित थे।
अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस श्रीमति अर्चना शर्मा ने कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को ‘धृति कार्यक्रम’ के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में हरदा पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चियों द्वारा घर के अनुपयोगी समान एवं बाजार से सामान लाकर घर पर ही सजावट के फूलदान, मेक्रम के झूले, तोरण, गमले, पूजा की टोकरी, वॉल सीनरी, फेस स्कैच ड्राइंग, साड़ी से बच्चो के लिए ड्रेस, बच्चों के ऊनी स्वेटर, बच्चों के खिलौने, की-रिंग, कपड़ो पर धागे से कशीदाकारी आदि उत्पाद एवं वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चियों को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा ‘‘धृति’’ योजना प्रारम्भ की गई है।
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण
खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर
सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग
जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-...
बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत
नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़
हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति
हरदा जिले में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कुकरावद-खामापड़वा के गांव होंगे प्रभावित
नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
