jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Harda News: नहरों से सिंचाई के लिये जल संसाधन विभाग व विद्युत कम्पनी के अधिकारी तैनात

हरदा : ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल की सिंचाई के लिये इन दिनों नहरों के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया है कि नहरों के आसपास के किसान विद्युत मोटर लगाकर नहरों से पानी लिफ्ट कर खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, जिसके कारण विद्युत की ओवरलोडिंग हो रही है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के दल बनाकर निरीक्षण की व्यवस्था लागू की है। अब ये अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि जो किसान विद्युत मोटर के माध्यम से खेतों में सिंचाई कर रहे है, उन्होने बिजली का विधिवत कनेक्शन लिया है कि नहीं। इसके अलावा ऐलान अनुसार खेतों में सिंचाई हो रही है कि नहीं, निरीक्षण के दौरान यह भी चैक किया जाएगा।
जारी आदेश अनुसार हरदा उपनहर अनुविभाग टिमरनी की बारजा, सामरधा व धौलपुर उपनहर के लिये उपयंत्री जल संसाधन विभाग श्री मधुवन उरमालिया, अमीन श्री रामभुवन पटेल, चौकीदार श्री मदन, कनिष्ठ यंत्री श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत व लाइनमेन श्री सतीश चौधरी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार चारखेड़ा उपनहर के लिये उपयंत्री जल संसाधन श्री मधुवन उरमालिया, अमीन श्री रामभुवन पटेल, चौकीदार श्री मदन, कनिष्ठ यंत्री श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत व लाइनमेन श्री सोहन की ड्यूटी लगाई गई है। छिदगांव व बगवाड़ उपनहर के लिये उपयंत्री जल संसाधन श्री मधुवन उरमालिया, अमीन श्री ए.के. गुहा, चौकीदार श्री मदन, कनिष्ठ यंत्री श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत व लाइनमेन श्री सोहन की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य नहरों में विद्युत व सिंचाई संबंधी मॉनिटरिंग हेतु भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –