हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 7 मई को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी व 135 हरदा में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। जारी आदेश अनुसार मतदान दल रवाना होने के दिन 6 मई सुबह से 7 मई को मतदान समाप्ति तक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ चिकित्सा अधिकारी अपनी मेडिकल किट सहित ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। सभी चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों को मतदान सामग्री वितरण स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रातःकाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है। जारी आदेश में सेक्टर अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉक्टर्स व आयुर्वेदिक चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद...
गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन
आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस
बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम
पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी
लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न
सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ...
8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
