jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने खिरकिया मंडी और अस्पताल का किया निरीक्षण

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने रविवार को खिरकिया के अस्पताल और कृषि उपज मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल एवं मंडी प्रांगण का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी और उपस्थित अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं मंडी सचिव को दिए। इस दौरान एसडीएम खिरकिया श्री संजीव नागू भी मौजूद थे।
मंडी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मंडी शुल्क की वसूली से मंडी को प्राप्त होने वाली आय एवं मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान मंडी खिरकिया के लेखापाल श्री विमलेश उइके, लिपिक श्री संदीप कौशल, श्री गुरु बख्श भाटिया तथा राम शंकर बांके अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने अनुपस्थित चारों कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश एसडीएम श्री नागू को दिए। उन्होंने खिरकिया के एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने मंडी सचिव श्री अशोक धुर्वे के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के लिए भी कहा क्योंकि वे कलेक्टर द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके।

- Install Android App -

खिरकिया अस्पताल का भी किया निरीक्षण –

कलेक्टर श्री सिंह ने खिरकिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं से वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी खिरकिया को निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से खिरकिया अस्पताल में मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएँ। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल में रिक्त पदों के संबंध में भी जानकारी ली