jhankar
ब्रेकिंग
एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी नाक के इलाज में लापरवाही करना डॉक्टर को पड़ा भारी, मारीज ने मांगा 49.56 लाख रुपये का मुआवजा MP में रामनवमी का महापर्व: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति की धारा, जबलपुर-ग्वालियर में विशेष पूजा जबलपुर के NICU वार्ड में लगी आग, डॉक्टर ने 27 बच्चों की जान बचाई आयरलैंड में “नो फोन कोड” सख्ती के साथ लागू पेट्रोल पर तीन व डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एमसएक्स पर सोना 1,40,780 के पार मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

Harda News: थ्रेशर निर्माण कम्पनी व विक्रेता को देना होगी थ्रेशर की सुधरवाई!

हरदा : टिमरनी तहसील के ग्राम बाजनियाँ के किसान दीपचंद जाट की थ्रेशर बार-बार खराब होने पर थ्रेशर विक्रेता व थ्रेशर निर्माण कम्पनी द्वारा थ्रेशर सुधराई, रोटर घुमाने वाला मेन साफ्ट बदलने तथा वाद व्यय सहित 36500/- का भुगतान किसान को किया जायेगा, इसके अलावा 3 किसानों को फसल बीमा राशि देने के आदेश भी दिये गये हैं। यह आदेश आयोग के माननय अध्यक्ष/न्यायाधीश श्री जे.पी.सिंह एवं माननीय सदस्य श्रीमती अंजली जैन द्वारा दिया गया है। एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि बाजनियाँ के किसान ने टिमरनी की माँ नर्मदा मशीनरी एवं कृषि यंत्रों के विक्रेता व न्यू विश्वकर्मा एग्री पक्र्स डिफेन्स पंजाब, जो कि थ्रेशर निर्माण कम्पनी है, इनसे मल्टीक्राॅप थ्रेशर खरीदा था, मगर थ्रेशर में बार-बार बिगड़ने की शिकायत आने लगी तथा किसान का कृषि कार्य प्रभावित होने लगा। किसान द्वारा थ्रेशर विक्रेता से अपना थ्रेशर सुधरवाया, मगर इसके बाद भी शिकयत दूर नहीं हुई तथा किसान को थ्रेशर का मेन साफ्ट स्वयं बदलाना पड़ा। किसान द्वारा उपभोक्ता आयोग में शिकायत की गई तब आयोग द्वारा किसान के पक्ष में उपरोक्त आदेश दिया गया। इसके अलावा ऊडाॅ के किसान संतोष पिता शिवलाल गुर्जर को फसल बीमा राशि के पंजाब नेशनल बैंक हरदा द्वारा 75581/-, ग्राम मक्तापुर के किसान रामकृष्ण पिता गेंदालाल गुर्जर को बैंक आॅफ इंडिया खिरकिया द्वारा 25318/- एवं ग्राम बाबड़िया तह. सिराली के किसान भगवानसिंह पिता देवीसिंह राजपूत को भारतीय स्टेट बैंक खिरकिया द्वारा 12866/- फसल बीमा राशि देने के आदेश माननीय आयोग द्वारा दिये गये है। इसमें किसानों की मानसिक संत्रास व वाद व्यय की राशि भी सम्मिलित है। 30 दिन में भुगतान नहीं करने पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

हरदा : एक आरोपी को जिला बदर करने के आदेश जारी, वही जिले में कई जिला बदर बदमाश अभी भी घूम रहे।

Harda News : ’23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत’ सुबह पेट में हुआ दर्द अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित , परिजन और रिश्तेदार दोनो हैरान! आखिर ऐसा क्या हुआ

- Install Android App -

Harda Big News: हरदा शहरी सीमा में दो बाइक की भिड़त एक की मौत दो गंभीर घायल !

Makdai Express 24 Social Media Handles