jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

Harda News: बैरागढ़ के विस्फोट प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने के प्रयास करें, टास्क फोर्स की मीटिंग मे कलेक्टर श्री सिंह ने दिये निर्देश

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि गत फरवरी माह में बैरागढ़ में हुई विस्फोट दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएं । उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि आईटीआई में बनाए गये राहत शिविर का नियमित रूप से निरीक्षण करें और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का नियमित निराकरण करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग व रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान आईटीआई में रह रहे परिवारों के सदस्यों की समस्याएं सुने और उनके निराकरण का प्रयास करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभावित परिवारों के सदस्यों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण करने के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिविर में रह रहे परिवारों व उनके सामान  की सुरक्षा के लिए निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने आरसेटी व ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविर मे निवासरत महिलाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाए।