हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 4 जून को सुबह से प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों श्री नागाराजू सी. और श्री शाजी ए. ने सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मतगणना के लिए की जा रही तैयारियो का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा भी उनके साथ थे। प्रेक्षकों ने इस दौरान मतगणना कक्ष व मीडिया सेंटर भी देखा। इससे पूर्व दोनों प्रेक्षकों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह से कलेक्ट्रेट मे भेंट कर मतगणना तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
ब्रेकिंग
