हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा शुरु होने से पूर्व अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों मे नदी नालों की साफ सफाई करवा लें, ताकि अति वर्षा की स्थिति में बाढ़ आने की संभावना ना रहे। उन्होंने शहरीय क्षेत्र के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे भी अपने क्षेत्र में स्थित नदी नालों की साफ सफाई अभी से करवा लें। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नदी नालों की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है।
ब्रेकिंग
