jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

हरदा : ‘नमामि गंगे’ अभियान का शुभारम्भ 5 जून से, 16 जून तक जारी रहेगा अभियान

6 जून को जल सम्मेलन, 8 को जल संरचनाओं की सफाई व 9 को कलश यात्रा होंगी –

हरदा : पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण व संवर्धन के संबंध में जागरूकता के लिए 5 जून ‘पर्यावरण दिवस’ से 16 जून ‘गंगा दशहरा’ तक ‘नमामि गंगे अभियान’ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है, यही जीवन का आधार है, इस अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण का सभी संकल्प लें। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी से नदी, तालाब, कुंए, बावड़ियों व अन्य जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी। इस दौरान जनसामान्य में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान जल संरचनाओं के उन्नयन कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर कराये जाएंगे। जल संरचनाओं में मिलने वाले गंदे पानी के नाले अथवा नालियों को डायवर्सन के उपरांत शुद्ध कर जल संरचना में छोड़ा जाएगा। जल संरचनाओं के किनारे पर यथा संभव बफर जोन तैयार किए जाएंगे। इस जोन में अतिक्रमण से बचाने एवं नदी तालाबों के कटावों को रोकने के लिए हरित क्षेत्र पार्क का विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जन-जागरूकता के उद्देश्य से 6 जून को प्रत्येक नगरीय निकाय में जल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 8 जून को जन भागीदारी से श्रमदान कर जल संरचनाओं की साफ सफाई की जाएगी। 9 जून को जल संरचनाओं के समीप कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा साथ ही 9 जून को ही जल संरक्षण विषय पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे। आगामी 10 से 16 जून तक योजनानुसार जीर्णाेद्धार के साथ-साथ जल संरचनाओं की साफ-सफाई भी होगी। इस अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

- Install Android App -

‘नमामि गंगे अभियान’ के तहत जल संरचनाओं के चयन और उन्नयन कार्य में जीआईएस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इन स्थलों की मोबाइल एप के माध्यम से जियो -टैगिंग की जाएगी। सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जल संरचनाओं के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जल संरचनाओं के किनारों पर अतिक्रमण रोकने के लिए फेंसिंग के रूप में वृक्षारोपण करने जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जल संरचनाओं के किनारों पर बफर जोन तैयार कर उन्हें हरित क्षेत्र या पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने मतगणना सम्पन्न होने पर सभी का आभार प्रकट किया

Harda News: अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही कर 8 प्रकरण दर्ज किये