jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

Harda News: हरदा जिले में शुरू किया जावे कृषि महाविद्यालय :- हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा भारत सरकार के नवनिर्वाचित कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ किए किए जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। जिसकी घोषणा आपके द्वारा अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान की गई थी। हरदा जिला कृषि प्रधान जिला है। यहाँ उन्नत, आधुनिक व तकनीकी कृषि होती है एवं कृषि पर नए-नए अनुसंधान भी होते रहते है। इस हेतु यहाँ कृषि महाविद्यालय शुरू किया जाना अति आवश्यक है। यदि हरदा जिले में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ किया जाता है तो निश्चित ही हरदा जिला कृषि के क्षेत्र में और उन्नति करेगा। वर्तमान में कृषि महाविद्यालय नही होने से कृषि के विषय में रूची रखने वाले छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः आपसे निवेदन है कि हरदा जिले में अतिशिघ्र कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करवाने का कष्ट करे।