jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

खंडवा : भूमिगत जल स्तर बढ़ाने के लिए टैंपल टैंक के नाले में पानी का बहाव बना रहना चाहिए : महापौर

खंडवा : आज जल गंगा संवर्धन अभियान का आठवां दिन है, लोकप्रतिनिधि समूह एवं निगम अमला हर उस महत्वपूर्ण जल स्रोत पर काम कर रहा है जो खंडवा के भविष्य एवं वर्तमान के लिए आवश्यक है , इसी कड़ी में आज महापौर समेत समस्त अधिकारी कर्मचारीगण टैंपल टैंक पहुंचे । सियाडा से आकर आमना नदी में मिलने वाले इस नाले में पहले पानी का बहाव सुचारू रूप से बना रहता था पर कचरा जमा होने से अवरोध पैदा हुए और पानी का जमाव होने लगा , कल शाम से जिला पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई बड़ी मशीनों के साथ जमा कचरा एवं मिट्टी को अलग किया जा रहा है ताकि यह नाला पुनः जीवित हो के खंडवा का जल स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

नाले से गादी एवं आसपास का कचरा निकलने के लिए श्रमदान भी किया गया जिसमे महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी, श्री अनिल विश्वकर्मा जी नगर निगम अध्यक्ष, श्री सोमनाथ काली प्रभारी यातायात एवं प्रबंधन ,श्री नीतीश बजाज, श्री राजेश यादव प्रभारी जल एवं सीवरेज, श्री कन्हैया वर्मा, श्री धर्मेंद्र पालीवाल, श्री वेद प्रकाश मालाकार, श्री राम सिंह रावत ,श्री सादिक भाटिया ,श्री नीलेश दुबे आयुक्त नगर पालिक निगम खंडवा, श्री एच आर पांडे कार्यपालन यंत्री,श्री राधे श्याम उपाध्याय, श्री संजय शुक्ला, श्री संतोष पांडे, सहायक विधि अधिकारी श्री राकेश ललित, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे ,इंद्र मंडलोई एवं श्री मनोज वैष्णव उपस्थित रहे।

- Install Android App -

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कल –

कल सुबह 9 बजे से नगर निगम सभागृह में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमे नगर के सभी बच्चों को आमंत्रित किया गया है। विजताओं को 16 जून को पुरुस्कृत भी किया जावेगा।