jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

Harda News: पुरानी रंजिश में एक आरोपी ने 2 भाईयो पर किया चाकू से हमला, एफआईआर दर्ज

टिमरनी : बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते ग्राम बघवाड में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने चाकू से दो भाईयो पर हमला कर दिया। इसमें दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

अस्पताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे बघवाड़ में संतोष प्रजापति के घर के सामने दो लोगों में रंजिश के कारण विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें हरिओम पिता गरीबदास 35 साल व गोविंद पिता गरीबदास 27 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिर, नाक, गले में चोंट आई है।

- Install Android App -

फरियादी महेश पिता गरीबदास प्रजापति 38 साल निवासी बघवाड़ ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर आरोपी गौरी प्रजापति के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। डॉ. महेंद्र कुशवाहा प्राथमिक उपचार के बाद हरिओम और गोविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Harda News: स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थी अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं