jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

MP Big News: तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग, पिता और दो मासूम बे‍टियां जिंदा जली

ग्वालियर : बीती रात बहोड़ापुर क्षेत्र में एक तीन मंजिला भवन में अचानक आग लगने से भवन में भगदड़ का माहौल बन गया। हालांकि पूरे भवन से सभी लोग बाहर निकल गए। लेकिन पिता व दो बेटियां भवन से निकल नहीं पाईं। जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगो ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस हादसे में पिता और दो मासूम बेटियां जिंदा जल गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों में एक व्यापारी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। आग लगने की घटना देर रात लगभग दो बजे के आसपास की है। विजय गुप्ता का परिवार का ड्राई फ्रूट का कारोबार करता है। घर मे नीचे मेवे का गोदाम है, जबकि उसी भवन की ऊपरी मंजिल पर गुप्ता परिवार रहता था।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका –

- Install Android App -

मकान में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दुकान या गोदाम में शार्ट सर्किट हुआ और उसमें रखे सामान जलने लगा और धीरे धीरे आग पूरे मकान में फैल गई।

विजय उर्फ बंटी अग्रवाल की तीन मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर श्री हरि कृपा नाम से ड्राय फ्रूट्स की शॉप और सेकंड फ्लोर पर गोदाम है। तीसरे फ्लोर पर वे परिवार के साथ रहते थे। विजय की पत्नी राधिका, बेटे अंश के साथ मायके मुरैना गई हुई थीं। घर पर विजय, उनकी दो बेटियां अंशिका उर्फ मिनी (15) और यशिका उर्फ यीशू (14) ही थे।

Harda News: स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थी अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं