jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

देवास : आदिवासी युवती का अपहरण और उसकी माँ से मारपीट के बाद भड़की भीड़, बाजार बन्द करवाया आरोपियो के मकानो पर बुलडोजर चलाने की मांग

मकडाई एक्सप्रेस 24 देवास : जिला, मध्य प्रदेश। जिले मे बुधवार को एक आदिवासी समाज की युवती का अपहरण और उसकी मां से मारपीटके मामले मे  साहिल पुत्र शौकत खान, शौकत पुत्र छोटू, अनीसा पति शौकत (तीनों निवासी उदयनगर), और पीरू उर्फ परवेज निवासी ग्राम काटकूट, जिला खरगोन पर  अपहरण, मारपीट, धमकाने की धाराओं सहित अजा-अजजा एक्ट में केस दर्ज।इधर पुलिस ने कार्रवाई करते परवेज और अनीसा को गिरफ्तार किया गया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

क्या है पुरा मामला –

देवास जिले के उदयनगर में एक आदिवासी युवती का अपहरण के मामले में आरोपी साहिल पुत्र शौकत खान, शौकत पुत्र छोटू, अनीसा पति शौकत और पीरू उर्फ परवेज शामिल हैं। बताया जा रहा है आरोपियो द्वार युवती का अपहरण करने के साथ-साथ उसकी मां से भी मारपीट की गई थी । घटना बुधवार को घटित हुई। घटना की जानकारी लोगो को पता चली मामला गर्म हो गया घटना के विरोध में गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और उग्र प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ ने उदयनगर बाजार बंद कर कई मकानों, चार पहिया वाहनों, और मिनी ट्रकों में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बागली, हाटपीपल्या, कांटाफोड़ आदि थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।

- Install Android App -

आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग – 

घटना के विरोध कर रहे लोगो ने प्रशासन से कहा की आरोपियो के मकानो पर बुलडोजर चलाया जाये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उदयनगर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकाने का अजा/अजजा एक्ट में केस दर्ज किया है। परवेज तथा अनीसा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Harda News: स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थी अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं