jhankar
ब्रेकिंग
IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026 आज 24 सितंबर को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने

हरदा : निरोगी काया ही मनुष्य को स्वस्थ रखते हुए सकारात्मक विचार के साथ समाज एवं राष्ट्र को मजबूत करती है – कृष्णा गौर

हरदा : विश्व योग दिवस के अवसर पर हरदा जिले में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का आगमन हुआ इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय कमल कुंज हरदा में सामूहिक योग अभ्यास किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर मुख्य रूप से उपस्थित रही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरोगी काया ही मनुष्य को स्वस्थ रखते हुए सकारात्मक विचार के साथ समाज एवं राष्ट्र को मजबूत करती है इस कार्यक्रम में हरदा जिले की ओर से जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया योग प्रशिक्षण देने हेतु विशेष रूप से योग शिक्षक उपस्थित रहे इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेडिया ,जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, वरिष्ठ नेता मनोहर लाल शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।