jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट

Harda News: जिले के अन्नदाताओ को चोर समझ रहा है जिला प्रशासन : मोहन बिश्नोई

हरदा : जिले मे जिला प्रशासन सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए नया हथकंडा अपना रही है किसानों से समय पर मुंग खरीदी करने के वजाय किसानों के घर मे घुस कर किसानों की उपज देखी जा रही है । जारी प्रेस विज्ञप्ति में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा की जिला प्रशासन किसानों को चोर समझ रहा है। अगर वास्तविक सत्यापन करना है तो हरदा जिले की मंडियो मे की गई मुंग खरीदी का सत्यापन करे किस व्यापारी ने कितना मुंग ख़रीदा है और उसे कहा डिलेवरी किया है सारे आंकड़े मंडी मे उपलब्ध है फिर किसानों को ही चोर क्यों समझ रहे है। श्री विश्नोई ने कहा की जिला प्रशासन के अधिकारियो को ऐसे जबरदस्ती किसी किसान के घर के अंदर जाने का अधिकार नहीं है ।

सरकार के जिला प्रशासन के पास किसानों के पास कितनी जमीन है और कितने पंजीयन हुए है इसका पूरा रिकार्ड है और उनके पास सेटेलाइट सर्वें भी है। गर्मी की मुंग बोनी मे सेटेलाइट सर्वें के आधर पर जिला प्रशासन पंजीयन कम कर सकता है अगर उन्हें अंदेशा है तो लेकिन किसानों के घर जाने का अधिकार नहीं है। सरकार को किसानों को परेशान करने के वजाय तत्काल मुंग खरीदी शुरू करना चाहिए और जिला प्रशासन को तत्काल खरीदी केंद्र निर्धारित कर खरीदी की व्यवस्था बनाना चाहिए मंडी मे की गई खरीदी का सत्यापन करना चाहिए क्या जिला प्रशासन किसानों के घर जा रहे है तो वो ये भी सत्यापन करेंगे की आपने मंडी मे कितना मुंग बेचा है और किसान ने मंडी मे कम भाव पर मुंग बेचा है तो क्या जिला प्रशासन या सरकार किसान के हुए नुकसान की भरपाई करेगी क्योंकि किसानों के नुकसानी की जिम्मेदार सरकार है जिसने अभी तक खरीदी शुरू नहीं की है।

जिला प्रशासन को सरकार को मंडी के आंकड़े भेजना चाहिए जिन किसानों ने मंडी मे कम दाम मे मुंग बेचे है उन्हें अंतर की राशी सरकार को देना चाहिए अगर किसानों के घर जाना अधिकारियो ने बंद नहीं किया तो किसान कांग्रेस किसानों के साथ मिल कर विरोध प्रदर्शन करेगी ।

- Install Android App -

Harda Big news: हरदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : फरार आरोपी सौरभ विश्नोई गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 5 लाख कीमत की 25 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त!

Harda Big news: कार सवार दो युवकों से एक पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस जब्त!