jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरदा : हरदा जिले के विभिन्न पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई

हरदा : पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को हरदा जिले के विभिन्न पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिला चिकित्सालय हरदा मे बनाए गए पोलियो बूथ पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया के साथ-साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर डी प्रजापति ने भी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच पी सिंह तथा सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र परिहार व लायंस क्लब के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इससे पूर्व कलेक्टर श्री सिंह एवं अन्य आतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

विधायक डॉ. आर के दोगने ने भी पिलाई बच्चों को पोलियो निरोधक दवा –

- Install Android App -

पल्स पोलियो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय में बनाए गए पोलियो बूथ पर पहुंच कर हरदा के विधायक डॉ. आर के दोगने ने भी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई।

Harda Big news: हरदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : फरार आरोपी सौरभ विश्नोई गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 5 लाख कीमत की 25 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त!