jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

Harda News: सर्व ब्राह्मण समाज ने 21 पौधे रोपकर संरक्षण का संकल्प लिया

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम को अभिषेक ग्रीन वैली फेस 2 स्थित माता जी गार्डन में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।इस दौरान आंवला,आम,नीम मोगरा,गुलमोहर,सीसम, सहित अन्य प्रकार के 21 पौधे रोपे गए।समाज के सदस्यों ने विशेष रूप से मंत्रोच्चार के साथ संरक्षण का संकल्प भी लिया।वहीं समाज के वरिष्ठ सदस्य दिनेश शर्मा ने संरक्षण के लिए आश्वस्त कर संकल्प लिया।समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस,विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है।इस दौरान स्थानीय निवासी, कवि गोकुल गौर ने “वृक्षों से कर लो प्यार” गीत सुनाया।समाज के नव नियुक्त महामंत्री लोकेश शर्मा,उत्तम तेनगुरिया ने कहा कि सदस्यों के विशेष दिवसों को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य के भाव के साथ समाज द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा,आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,अनिल गुहा रोहित तिवारी,दीपक शुक्ला,अतुल शुक्ला,गजानंद डाले, नितेश बादर,सौरभ तिवारी,सुनील बिल्लौरे, विनीता राजोरिया,अदिति गुरु,निकिता शर्मा,राधा जोशी,अनीता जोशी,केतकी चौबे ,शशी शर्मा,हेमा शर्मा,कल्पना काशिव, कांता चौबे,नम्रता पुजारी,हंसा शर्मा,नवीन शर्मा,सुदीप मंडलोई,आयुष साकल्ले, सहित समाजजन उपस्थित थे।