Harda News: पहली बार टिमरनी नदी ग्राउंड पर होगी शिव महापुराण कथा । कथा का वाचन श्री प्रेम मूर्ति पंडित अभिषेका नन्द महाराज करेगे।
हरदा : टिमरनी नदी ग्राउंड पर दो सौ सालो के इतिहास में पहली बार शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने वाला है । जो की 9 मार्च से लेकर 15 मार्च तक चलेगा जिसको लेकर नगरवासियो में खासा उत्साह है गौरतलब है। की टिमरन नदी जो की नगर की जीवन रेखा है नदी किनारे बने शंकर भोलेनाथ के मंदिर को स्थानीय लोगो के द्वारा काफी प्राचीन बताया जाता है जहा शिवलिंग व हनुमान जी की मूर्ति हे। राधेश्वर महादेव सेवा समिति से जुड़े पूर्व पार्षद ब्रजमोहन प्रधान ने बताया की यह जो मंदिर है यह स्थानीय लोगो की आस्था का केंद्र है चूँकि मंदिर काफी पुराना होने के कारण स्थानीय लोगो की मदद से मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया है।
जो और होगा इसी कड़ी में हमारी समिति के द्वारा स्थानीय लोगो व भक्तगणों के सहयोग से शिव महापुराण कथा का आयोजन रखा है। जिसमे कथा सुप्रसिद्ध श्री प्रेम मूर्ति पंडित अभिषेका नन्द महाराज के द्वारा की जावेगी। 09 मार्च को सुबह 10 बजे से प्राचीन शंकर मंदिर से नदी ग्राउंड तक कलश यात्रा निकालकर शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ किया जावेगा व अंतिम दिन प्रसादी का वितरण किया जायेगा |


