jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

Harda News: केन्द्रीय विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता शिविर सम्पन्न

हरदा : केंद्रीय विद्यालय हरदा में शुक्रवार को प्रभारी प्रशासक वन स्टाप सेंटर सुश्री निकहत खान एवं केस वर्कर ऋतु राजपूत द्वारा मिशन शक्ति 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत भारतीय न्याय संहिता में महिला केंद्रित प्रावधानों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं से संबंधित नए कानून की जानकारी दी गई तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों को पोक्सो एक्ट के तहत गुड टच बेड टच एवं साइबर क्राइम के बारे में बताया गया। शिविर में बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, डायल 100 आदि की जानकारी दी गई तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के बारे में बताया गया।

इसके अलावा मिशन शक्ति 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत सेक्टर दीपगांव कला में उपस्थित महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को, महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित योजना, अधिकारों व विभागीय योजनाएं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

- Install Android App -

हरदा : धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन सरकार की सद्बुद्धि हेतु सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।