jhankar
ब्रेकिंग
देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या

Harda News: ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं

कलेक्टर श्री सिंह ने पौधरोपण का फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करने की भी अपील की –

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ महा अभियान में जिले के सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आग्रह किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि प्रकृति के संरक्षण एवं धरती को हरा भरा बनाने के लिए यह पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए आज पेड़ लगाना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के लिये ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं एंव उसकी देखभल करें ताकि भविष्य में उत्पन्न होने वाले खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने लगाये गये पौधे के साथ वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने की अपील भी नागरिकों से की है।

- Install Android App -

वायुदूत एप पर फोटो अपलोड कैसे करें –

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि नागरिकों को वायुदूत अर्थात अंकुर एप के माध्यम से ही पौध रोपण के फोटोग्राफ खीचकर अपलोड करना होगें। वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने के लिये गूगल प्ले स्टोर अथवा एपल स्टोर से वायुदूत/अंकुर एप को डाउनलोड करें। एप डाउनलोड करने के पश्चात् इच्छित भाषा हिंदी अथवा अंग्रेजी का चयन करें। नागरिक लॉगिन पर क्लिक कर मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें। इसके पश्चात पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर वेरीफाई करे तथा पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें। मोबाईल नेटवर्क न होने की स्थिति में भी ऑफलाईन मोड में एप के माध्यम से फोटोग्राफ अपलोड किया जा सकेगें। मोबाईल में नेटवर्क आने पर फोटोग्राफ स्वतः एप पर अपलोड हो जावेगें। ऑफलाईन अवस्था में एप पर फोटो अपलोड करने के लिये पूर्व से एप पर लॉगिन रहना आवश्यक होगा।