jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का...

Harda News: सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती के लिये ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर


हरदा :
 एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अनुपपुर द्वारा जिले में पात्र बेरोजगार युवक युवतियों के लिये सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाईजर की भर्ती के लिये विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि सुपरवाइजर व सिक्युरिटी गार्ड भर्ती के लिये जनपद पंचायत परिसर खिरकिया में 9 व 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 2ः30 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत परिसर टिमरनी में 11 व 12 जुलाई तथा जनपद पंचायत परिसर हरदा में 13 व 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। इस हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वी उत्तीर्ण, आयु 21 से 35 वर्ष, न्यूनतम ऊँचाई 168 से.मी. तथा वजन 56 से 90 किलो होना आवश्यक है। उन्होने बताया कि भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवा शिविर में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व दो फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है।