ब्रेकिंग
ऑन लाईन फ्राड से बचाने हरदा पुलिस चला रही है जागरूकता अभियान,  मुख्य चौराहों पर लगाये बैनर फ्लेक्स भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के लिए हरदा जिले की कार्यषाला हुई सम्पन्न,! सवा लाख के लक्ष्य को पूर्ण करे... MP BIG NEWS: हरदा आने वाले 72 घंटो मे भारी बारिश की चेतावनी ! नदी नाले सब उफान पर । रहटगांव: भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि मंडल ने बिजली संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जे ई उपेंद्र म... MP BIG news: खुले बोरवेल में दुर्घटना होने पर होगी एफ.आई.आर, बचाव कार्य की राशि भी ड्रिलिंग एजेंसी ए... हंडिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक दोगने ने किया निरीक्षण कोलकाता रेप मर्डर काण्ड मामले मे नया खुलासाCBI के हाथ लगे फोटो और विडियो नदी में नाव पलटी: गंडक नदी में नाव पलटने से आधा दर्जन लोग डूबे रेस्क्यू जारी गोताखोर कर रहे नदी मे ... JIO 28-Day Recharge: JIO ने लॉन्च किया सबसे सस्ता Recharge Plan, 28 दिनों के लिए मिलेगा Unlimited Ca... समुद्र मे भारत की नौसेना मे अमेरिका की पनडुब्बी सोनोब्वाय होगी शामिल, भारत को समुद्रीक सुरक्षा होगी ...

Harda News: राजस्व महा अभियान-2 के तहत राजस्व प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण, 45 दिवसीय अभियान में राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारा जाएगा

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राजस्व महा अभियान का द्वितीय चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टर अपने क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर राज्य प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र व आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन है। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण 1 अगस्त से 15 सितम्बर तक होगा। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी से 31 मार्च 2024 में महा अभियान का प्रथम चरण आयोजित किया गया था। प्रथम चरण में 30 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। महाअभियान में राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रतिशत के हिसाब से हरदा जिले में सराहनीय कार्य हुआ। जिसकी सफलता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-2 प्रारम्भ किया है।