हरदा : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बोले नपा अध्यक्ष राजू कमेडिया ने हरदा का भविष्य खराब किया !! पोस्ट वायरल होने के बाद लोगो की प्रतिक्रिया आई सामने !
हरदा। बीती रात हरदा सोशल मीडिया फेसबुक पर उस वक्त राजनीति गरमा गई। जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जेवलिया द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की।
उन्होंने लिखा कि “हरदा का भविष्य राजू कमेड़िया के द्वारा खराब किया गया है।जिसके बाद हरदा के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।
विजय जेवल्या की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीतिक लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे संगठन के भीतर की नाराजगी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे व्यक्तिगत बयान मान रहे हैं। अभी तक राजू कामेडिया के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह है की इस मामले को लेकर भाजपा संगठन की आधिकारिक प्रतिक्रिया क्या होती है।

