jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

HARDA BIG NEWS- नव वर्ष 2022 के पहले दिन दर्दनाक बाईक की भीड़त, 2 युवको की मौत ,

मकड़ाई समाचा हरदा- शनिवार के दिन से नव वर्ष 2022 की शुरआत हुई। लोग आज का दिन खुशियां मना रहे थे। वही इन खुशियों के बीच नये साल के पहले दिन हरदा जिले में दर्दनाक बाईक की भीड़त हो गई। जिसमे दो युवकों की मौत हो गई। दो परिवारों के चिराग नए साल की पहली तारीख को दुनिया से चले गए। ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार हरदा मगरधा मार्ग कनारदा बालागॉव के बीच दो बाईक सवार की आमने सामने भिड़त हो गई। घटना शनिवार शाम 6 बजे के लगभग की बताई जा रही है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने  अस्पताल लाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। दोनों को एबुलेंस 108 से हरदा जिला अस्पताल लाया गया।

- Install Android App -

जहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। रात होने के कारण दोनो का  रविवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक बाइक सवार युवक राजकुमार पिता नाधुराम शांडिल्य निवासी बालागॉव व दूसरा युवक जयसिंह नवरे पिता चेनसिंह जाती गोंड उम्र 30 वर्ष निवासी कनारदा की बाईक  आमने सामने टकराई। बाइक तेज गति से होने के कारण  बाइक के पहिया निकालकर अलग हो गये। घटना के बाद दोनो युवको के परिवारो में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। कनारदा निवासी युवक की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बालक है। शनिवार देर शाम की घटना होने के कारण दोनो के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा। उसके बाद शव परिजनों को सौपा जायेगा।